एजेंसी न्यूज

Ludhiana: लुधियाना में कारखाने की बस खड़े ट्रक से टकरायी, दो व्यक्तियों की मौत, 20 घायल

यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर लुधियाना-दिल्ली राजमार्ग पर खन्ना के पास रविवार को एक बस के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

Ludhiana: लुधियाना में कारखाने की बस खड़े ट्रक से टकरायी, दो व्यक्तियों की मौत, 20 घायल
Dead

लुधियाना (पंजाब), 19 फरवरी : यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर लुधियाना-दिल्ली राजमार्ग पर खन्ना के पास रविवार को एक बस के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक महिला सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, बस लुधियाना स्थित एक कताई कारखाने की थी और दुर्घटना के समय उसमें कारखाने के लगभग 30 कर्मचारी सवार थे. कर्मचारी सुबह कारखाने जा रहे थे.

पुलिस ने कहा कि कोहरे और खराब दृश्यता के कारण बस चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया. पुलिस ने बताया कि बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिस पर लोहे का छड़ था. यह भी पढ़ें : रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में शामिल होंगे 15,000 प्रतिनिधि

पुलिस ने बताया कि छड़ें दो व्यक्तियों - मेहमा (24) और संदीप (21) को लगीं. पुलिस ने कहा कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने खन्ना के एक अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).