देश की खबरें | नागपुर जिले में फैक्टरी का बॉयलर फटने से पांच की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मानस एग्रो इंडस्ट्रीज ऐंड इफ्रास्ट्रक्चर नामक फैक्टरी के बॉयलर में शनिवार दोपहर हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई।
नागपुर, एक अगस्त महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मानस एग्रो इंडस्ट्रीज ऐंड इफ्रास्ट्रक्चर नामक फैक्टरी के बॉयलर में शनिवार दोपहर हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब सवा दो बजे उमरेद तहसील के बेला गांव स्थित बायोगैस संयंत्र में हुई।
यह भी पढ़े | अमर सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंगेश प्रभाकर नौकारकर (21), लीलाधर वामनराव शिंदे (42), वासुदेव लाडी (30), सचिन प्रकाश वाघमरे (24) और प्रफुल्ल पांडुरंग मून (25) के तौर पर हुई है और सभी वाडगांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि सचिन वाघमरे वेल्डर का काम करते थे जबकि अन्य सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि धमाके बाद वहां से धुंआ निकलता दिखाई दिया।
पुलिस ने बताया कि पांचों कर्मचारी हादसे में झुलस गए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने घटनास्थल का दौरा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)