देश की खबरें | अन्नाद्रमुक के गुटों ने इरोड (पूर्वी) उपचुनाव के लिए उम्मीदवार को लेकर चर्चा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के गुट उच्चतम न्यायालय के उस निर्देश पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग बैठक कर रहे हैं, जिसमें उन्हें एक आम परिषद के माध्यम से इरोड (पूर्वी) सीट के उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार का चयन करने को कहा गया है।

चेन्नई, चार फरवरी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के गुट उच्चतम न्यायालय के उस निर्देश पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग बैठक कर रहे हैं, जिसमें उन्हें एक आम परिषद के माध्यम से इरोड (पूर्वी) सीट के उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार का चयन करने को कहा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के समर्थकों को विश्वास है कि परिषद पूर्व विधायक के. एस. थेनारासु के चयन की सिफारिश करेगी, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में एक अन्य गुट के लिए राह आसान नहीं होने वाली है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दिन पहले अन्नाद्रमुक के दो धड़ों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की थी और उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) समर्थिक कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए एक पार्टी के रूप में इस उपचुनाव का सामना करने को कहा था।

पन्नीरसेल्वम ने इस संबंध में विचार करने के लिए अपने समर्थकों के साथ बैठक की।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि बैठक में एकजुटता को ध्यान में रखते हुए चुनावी दौड़ से सेंथिल मुरुगन की उम्मीदवारी वापस लेने पर भी चर्चा हुई।

इरोड में, पलानीस्वामी ने थेनारासु की उम्मीदवारी पेश करने को लेकर अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की।

पलानीस्वामी का समर्थन करने वाले राज्य के एक पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों को स्वीकार करने के लिए इच्छुक नहीं है। उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘संख्यात्मक रूप से, हम आम परिषद में मजबूत हैं, क्योंकि हमें ज्यादातर सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\