नयी दिल्ली, 27 अप्रैल अमेरिकी विमानन नियामक एफएए ने अपने भारतीय समकक्ष नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की लेखा जांच (ऑडिट) की और कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भारतीय विमानन नियामक के सूत्रों ने बताया कि लेखा जांच बहुत अच्छी रही । उन्होंने बताया कि संघीय विमानन प्रशासक (एफएए) ने डीजीसीए द्वारा किए गए सुधारों का संज्ञान लिया और समर्थन किया।
एफएए नियमित रूप से डीजीसीए की लेखा जांच करता है। डीजीसीए की पिछली लेखा जांच उसके द्वारा पिछले साल अक्टूबर में की गई थी।
सूत्रों ने कहा कि हाल ही में डीजीसीए की लेखा जांच में एफएए द्वारा रिकॉर्ड में कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की गई थी।
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, डीजीसीए को कई मामलों में लगभग 90 प्रतिशत सराहना मिली।
सूत्रों ने कहा कि कुछ मुद्दों पर, एफएए ने पाया कि काम प्रगति पर है और आने वाले दिनों में उसके पूरा होने की संभावना है।
सूत्रों में से एक ने कहा, “कुल मिलाकर, सभी सकारात्मक विचार थे और कोई नकारात्मक शब्द या विचार उनके आकलन में व्यक्त नहीं किया गया। यह एफएए लेखा जांच में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY