एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर और पाली जिले में बेहद भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नये मौसमी तंत्र के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटे में जैसलमेर, जोधपुर और पाली जिले में कई जगहों पर ‘बेहद भारी’ यानी 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

देश की खबरें | राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर और पाली जिले में बेहद भारी बारिश

जयपुर, छह अगस्त एक नये मौसमी तंत्र के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटे में जैसलमेर, जोधपुर और पाली जिले में कई जगहों पर ‘बेहद भारी’ यानी 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र ने राज्य में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की 'चेतावनी' जारी की है। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने कई ट्रेन रद्द कर दी हैं।

मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में जैसलमेर के मोहनगढ़ में 260 मिलीमीटर व भणियाणा में 206 मिलीमीटर, जोधपुर के देचू में 246 मिलीमीटर और पाली में 257 मिलीमीटर बारिश हुई।

केंद्र के मुताबिक, इस अ‍वधि में जिन जगहों पर 'बहुत भारी बारिश' हुई, उनमें पाली का मारवाड़ जंक्शन (166 मिलीमीटर) व रोहट (134 मिलीमीटर), जोधपुर का लोहावट (189 मिलीमीटर), जालोर का आहोर (157 मिलीमीटर), बाड़मेर का समदड़ी (193 मिलीमीटर) और अजमेर का नसीराबाद (165 मिलीमीटर) शामिल है।

मौसम केंद्र के मुताबिक, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर छह अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश हो सकती है।

राज्य में लगातार जारी भारी बारिश के कारण रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, जोधपुर मंडल के केरला-पाली मारवाड़ यार्ड के बीच पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि पटरी पर पाने भर जाने की वजह से जोधपुर-साबरमती और मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट-मारवाड़ जंक्शन ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा, कई ट्रेन का मार्ग बदला गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).