देश की खबरें | जबरन वसूली के मामले : परमबीर सिंह दूसरे दिन सीआईडी के सामने हाजिर हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह मंगलवार को लगातार दूसरे दिन महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के सामने पेश हुए और अपने खिलाफ चल रहे जबरन वसूली के दो मामलों के संबंध में अपना बयान दर्ज कराया। दोनों मामलों की जांच सीआईडी कर रही है।

मुंबई, 30 नवंबर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह मंगलवार को लगातार दूसरे दिन महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के सामने पेश हुए और अपने खिलाफ चल रहे जबरन वसूली के दो मामलों के संबंध में अपना बयान दर्ज कराया। दोनों मामलों की जांच सीआईडी कर रही है।

वर्तमान में होम गार्ड्स के महानिदेशक (डीजी) सिंह, एक निजी एसयूवी में दोपहर 3.10 बजे पड़ोस के नवी मुंबई के बेलापुर में कोंकण भवन में सीआईडी के कार्यालय पहुंचे।

इससे पहले सुबह में, सिंह अपने खिलाफ एक मामले के सिलसिले में यहां की एक अदालत में गए और वहां से वह दक्षिण मुंबई में डीजी होमगार्ड कार्यालय गए थे।

सीआईडी सिंह के खिलाफ दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव थाने और ठाणे शहर से सटे कोपरी पुलिस थाने में दर्ज रंगदारी के मामलों की जांच कर रही है। एजेंसी ने इससे पहले मरीन ड्राइव मामले में पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाल और आशा कोरके को गिरफ्तार किया था।

जबरन वसूली के एक मामले में यहां की एक अदालत द्वारा फरार घोषित सिंह छह महीने बाद पिछले बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रूप से सामने आए और अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा दी है।

एक स्थानीय बिल्डर की शिकायत पर अपने और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के मामले में, सिंह शुक्रवार को ठाणे पुलिस के समक्ष पेश हुए थे।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कम से कम पांच मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\