देश की खबरें | नोक्कुकूली की मांग करने वालों पर उगाही का मामला दर्ज किया जाए: अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसी को ‘नोक्कुकूली’ या ‘गॉकिंग चार्ज’ से रोकने के लिए केरल उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस प्रमुख को मंगलवार को निर्देश दिया कि सभी पुलिस थानों को एक परिपत्र जारी किया जाए जिसके अनुसार ऐसा करने वालों के विरुद्ध उगाही का मामला दर्ज किया जाए।

कोच्चि, 23 नवंबर किसी को ‘नोक्कुकूली’ या ‘गॉकिंग चार्ज’ से रोकने के लिए केरल उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस प्रमुख को मंगलवार को निर्देश दिया कि सभी पुलिस थानों को एक परिपत्र जारी किया जाए जिसके अनुसार ऐसा करने वालों के विरुद्ध उगाही का मामला दर्ज किया जाए।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने कहा कि पिछले कई दशकों में राज्य में ऐसा खराब माहौल बना है जिसके मद्देनजर राज्य पुलिस प्रमुख को ऐसा परिपत्र जारी करना पड़ रहा है। अदालत ने कहा कि नोक्कुकूली की प्रथा 1960 के दशक में शुरू हुई थी और इसका उद्देश्य सामान उठाने वालों की सहायता करना था जो अत्यंत गरीब थे।

अदालत ने कहा कि अब ट्रेड यूनियन शक्तिशाली हो गई हैं और जो कानून लाभ देने के उद्देश्य से बनाया गया था वह अब उगाही का माध्यम बन चुका है। इससे राज्य की इस हद तक बदनामी हो रही है कि केरल के हर व्यक्ति को नोक्कुकूली से जोड़ा जाता है। अदालत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, यूनियन या नेता सीधे तौर पर या अप्रत्यक्ष रूप से नोक्कुकूली की मांग करता है तो उस पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।

अदालत ने कहा कि ऐसा करने वाले मजदूरों के विरुद्ध केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। न्यायमूर्ति रामचंद्रन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर आदेश दे सकते हैं लेकिन उन निर्देशों को तुंरत भुला दिया जाएगा और इसलिए अदालत अभी इस मामले की निगरानी करेगी।

सरकार ने अदालत को बताया है कि सामान ढोने वाले मजदूरों से संबंधित कानून में संशोधन लाया जाएगा और ‘गॉकिंग चार्ज’ मांगने वाले मजदूरों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उच्च न्यायालय एक होटल के मालिक की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें याचिकाकर्ता ने अपना व्यवसाय चलाने के लिए पुलिस की सुरक्षा मांगी थी क्योंकि कुछ लोग कथित तौर पर होटल के मालिक से ‘गॉकिंग चार्ज’ की मांग कर रहे थे।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय की और कहा कि उम्मीद है कि तब तक राज्य पुलिस प्रमुख परिपत्र जारी कर चुके होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी