एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी और ईरानी समकक्षों के साथ वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ अलग-अलग वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया।

देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी और ईरानी समकक्षों के साथ वार्ता की

तियानजिन, 15 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ अलग-अलग वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ये बैठकें उत्तरी चीन के इस शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से इतर हुईं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अपराह्न तियानजिन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ हमारे द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक विकास की समीक्षा की।’’

समझा जाता है कि दोनों विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर भी विचार-विमर्श किया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस वर्ष के अंत में वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा करने की उम्मीद है।

तत्काल यह ज्ञात नहीं है कि जयशंकर-लावरोव वार्ता में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई या नहीं।

समझा जाता है कि अपनी बैठक में जयशंकर और अराघची ने पश्चिम एशिया की समग्र स्थिति पर चर्चा की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘तिआनजिन में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अराघची से मिलकर अच्छा लगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).