देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष पार्क जिन के साथ बातचीत की तथा द्विपक्षीय संबंधों एवं जी20 के भारत की अध्यक्षता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष पार्क जिन के साथ बातचीत की तथा द्विपक्षीय संबंधों एवं जी20 के भारत की अध्यक्षता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

जिन मार्च की शुरूआत में भारत आ सकते हैं जहां वे जी20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन से टेलीफोन पर बात हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के राजनयिक संबंध स्थापित होने की 50वीं वर्षगांठ के विषय पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जी20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में उनका (पार्क जिन) का स्वागत करने को आशान्वित हैं।’’

गौरतलब है कि भारत, जी20 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी मार्च के पहले सप्ताह में कर सकता है जिसमें यूक्रेन संघर्ष सहित ज्वलंत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की जा सकती है।

समझा जाता है कि भारत जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 1 और 2 मार्च को नयी दिल्ली में आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\