एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा ढहने से हुई एक महिला की मौत के मामले में राज्य में प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

देश की खबरें | केरल में मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा ढहने से हुई एक महिला की मौत के मामले में राज्य में प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

कांग्रेस की युवा शाखा, केरल छात्र संघ (केएसयू), कांग्रेस की महिला शाखा, युवा लीग और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी और पलक्कड़, कोच्चि, कोल्लम, कन्नूर और मनंतवडी सहित विभिन्न अन्य शहरों में दिन के दौरान प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर जिला कलेक्टर या जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) के कार्यालयों तक मार्च किया।

राज्य की राजधानी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जॉर्ज के आधिकारिक आवास तक मार्च निकाला और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

वायनाड सहित राज्य के कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के दृश्य देखे गए, जहां कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित करने की कोशिश की।

पथानमथिट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक मार्च निकाला और पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के लिए लगाए गए अवरोधकों को गिराने की कोशिश की।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज तक विरोध मार्च निकाला और मंत्री के खिलाफ नारे लगाए।

कई जगहों पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाना पड़ा क्योंकि कई बार पानी की बौछारों के बाद भी वे पीछे नहीं हटे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने पलक्काड में कांग्रेस की महिला शाखा द्वारा शुरू किए गए प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को स्वास्थ्य मंत्री की कथित अक्षमता, उदासीनता और गंभीर त्रुटियों को देखते हुए विदेश जाने से पहले उनका इस्तीफा मांग लेना चाहिए था।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर जॉर्ज के इस्तीफे की मांग करते हुए बैनर और तख्तियां लेकर पलक्कड़ जिला अस्पताल तक मार्च किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के इलाज के लिए विदेश जाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि पिनराई विजयन विदेश रवाना होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगेंगे।

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि सरकार इस बात पर भी ध्यान देगी कि गरीब लोग इलाज के लिए अमेरिका या ब्रिटेन नहीं जा सकते।"

उन्होंने माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन की एक दिन पहले की टिप्पणी की भी आलोचना की, जिसमें गोविंदन ने कहा था कि ये प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के चुनाव रणनीतिकार सुनील कनुगोलू के निर्देश पर किए जा रहे हैं।

चेन्निथला ने कहा कि प्रदर्शन से पहले भी तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक सरकारी डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ स्पष्ट आरोप लगाए थे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वामपंथी सरकार ने अपने नौ साल के शासन के दौरान राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को नष्ट कर दिया है।

चेन्निथला ने पूछा, "तो क्या विरोध प्रदर्शन अनावश्यक हैं?"

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने भी इसी तरह के आरोप लगाए और जॉर्ज के इस्तीफे की मांग दोहराई।

सतीशन ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में भारी भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन है और वह (विभाग) केवल पीआर तथा प्रचार-प्रसार के काम में लगा हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग 'वेंटिलेटर' पर है और जॉर्ज इसके लिए जिम्मेदार हैं।

विपक्षी नेता ने दावा किया कि वामपंथी पार्टी और सरकार मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस की महिला शाखआ ने जॉर्ज के इस्तीफे की मांग को लेकर पलक्कड़ जिला अस्पताल तक मार्च निकाला।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर जॉर्ज के इस्तीफे की मांग करते हुए बैनर और तख्तियां लेकर पलक्कड़ जिला अस्पताल तक मार्च किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 52 वर्षीय महिला बिन्दु की मौत के लिए मंत्री जिम्मेदार हैं। प्रदर्शनकारियों ने घटना की न्यायिक जांच की भी मांग की।

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस की युवा शाखा ने जॉर्ज के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य की राजधानी में उनके आधिकारिक आवास तक विरोध मार्च निकाला।

पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों से प्रदर्शनकारियों को रोका गया, लेकिन कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ता पानी की बौछारों के बावजूद पीछे नहीं हटे।

प्रदर्शनकारियों की वहां तैनात पुलिस के साथ भी झड़प हुई।

कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने पलक्कड़ जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भी प्रदर्शन किया और जॉर्ज के इस्तीफे की मांग की तथा उनके खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में भी घुसने में सफल रहे। उनमें से कई को पुलिस ने बलपूर्वक वहां से हटा दिया।

कोट्टायम मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा ढहने से बिन्दु (52) की मौत हो गई थी और तीन अन्य अलीना (11), अमल प्रदीप (20) और जिनु साजी (38) घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).