देश की खबरें | विस्तारित आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द ही होगा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि विस्तारित आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द ही होगा।

फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में उन दावों को खारिज किया कि फ्लाईओवर का उद्घाटन टलने का कारण दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके उद्घाटन को सिसोदिया (गिरफ्तारी) के कारण नहीं टाला गया है। कुछ काम बाकी हैं जो तीन-चार दिन में पूरे हो जाएंगे।’’

हालांकि, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पहले कहा था कि उद्घाटन को सिसोदिया की गिरफ्तारी के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा था, “फ्लाईओवर एक्सटेंशन को मंगलवार को जनता के लिए खोला जाना था और मुख्यमंत्री कार्यालय से तारीख मिल गई थी। लेकिन हाल के घटनाक्रम के मद्देनजर अब हमें उनके कार्यालय से नई तारीख लेनी होगी। फ्लाईओवर के विस्तार का काम पूरा हो चुका है।’’

गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2021-22 के लिए शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को रविवार शाम गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।

सिसोदिया को मंगलवार को यहां की एक विशेष अदालत ने सीबीआई की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था।

परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जून, 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका