स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी की बेटी कोरोना वायरसे से उबरीं
पद्मश्री पुरस्कार विजेता और ‘गुरबानी’ के विशारद खालसा की इस महीने की शुरुआत में अमृतसर में संक्रमण से मौत हो गई थी।
जालंधर, 21 अप्रैल स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह खालसा की 30 वर्षीय बेटी को संक्रमण से उबरने के बाद जालंधर के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पद्मश्री पुरस्कार विजेता और ‘गुरबानी’ के विशारद खालसा की इस महीने की शुरुआत में अमृतसर में संक्रमण से मौत हो गई थी।
उनकी बेटी में कोराना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें एक अप्रैल को जालंधर सिविल अस्पताल में लाया गया था।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कश्मीरी लाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया।
उनके नमूने जांच के लिए 17 और 19 अप्रैल को अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजे गए थे। दोनों रिपोर्ट में उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि अंतत: उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।
विज्ञप्ति में बताया गया कि अस्पताल में उपचार के लिए उन्होंने चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

