जरुरी जानकारी | एक से सात अगस्त के दौरान निर्यात 50 प्रतिशत बढ़कर 7.41 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का निर्यात एक से सात अगस्त के दौरान 50.45 प्रतिशत बढ़कर 7.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त देश का निर्यात एक से सात अगस्त के दौरान 50.45 प्रतिशत बढ़कर 7.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इंजीनियरिंग सामान, रत्न एवं आभूषणों का निर्यात अच्छा रहने से कुल निर्यात बढ़ा है।

आंकड़ों के अनुसार एक से सात अगस्त के दौरान आयात भी 70 प्रतिशत बढ़कर 10.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह व्यापार घाटा तीन अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन अवधि में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 63 प्रतिशत बढ़कर 83.4 करोड़ डॉलर रहा। इसी तरह रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 121 प्रतिशत बढ़कर 41.8 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 14.5 प्रतिशत बढ़कर 52.2 करोड़ डॉलर रहा।

हालांकि, इस दौरान लौह अयस्त, खली तथा तिलहन के निर्यात में गिरावट आई।

एक से सात अगस्त के दौरान देश का कच्चे तेल का आयात 141 प्रतिशत बढ़कर 1.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का आयात 31 प्रतिशत बढ़कर 30.8 करोड़ डॉलर रहा।

समीक्षाधीन अवधि में सोने का आयात 12.48 प्रतिशत घटकर 10 करोड़ डॉलर रह गया।

इस दौरान अमेरिका को निर्यात 48.4 प्रतिशत बढ़कर 46.27 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निर्यात 70 प्रतिशत बढ़कर 20.97 करोड़ डॉलर और सऊदी अरब को 180 प्रतिशत बढ़कर 16.4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\