एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नवंबर में निर्यात 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग,पेट्रोलियम,रसायन और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्र में अच्छी वृद्धि से निर्यात बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | नवंबर में निर्यात 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, एक दिसंबर देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग,पेट्रोलियम,रसायन और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्र में अच्छी वृद्धि से निर्यात बढ़ा है।

पिछले साल नवंबर में निर्यात 23.62 अरब डॉलर था।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में आयात 53.15 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल इसी माह के 33.81 अरब डॉलर के मुकाबले 57.18 प्रतिशत अधिक है। इससे व्यापार घाटा 23.27 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत का वस्तु निर्यात अप्रैल-नवंबर 2021 में 262.46 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान 174.15 अरब डॉलर के मुकाबले 50.71 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल-नवंबर, 2019 के 211.17 अरब डॉलर के मुकाबले 24.29 प्रतिशत अधिक है।’’

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आयात 75.39 प्रतिशत बढ़कर 384.44 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में व्यापार घाटा 121.98 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).