एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मई में निर्यात 15.46 प्रतिशत बढ़कर 37.3 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 23.33 अरब डॉलर पर पुहंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का वस्तुओं का निर्यात मई में 15.46 प्रतिशत बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जरुरी जानकारी | मई में निर्यात 15.46 प्रतिशत बढ़कर 37.3 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 23.33 अरब डॉलर पर पुहंचा

नयी दिल्ली, दो जून देश का वस्तुओं का निर्यात मई में 15.46 प्रतिशत बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और रसायन क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहने से निर्यात बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 23.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मई में आयात 56.14 प्रतिशत बढ़कर 60.62 अरब डॉलर रहा है। मई, 2021 में व्यापार घाटा 6.53 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश का वस्तुओं का निर्यात अप्रैल-मई, 2022-23 में 22.26 प्रतिशत बढ़कर 77.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष के पहले दो माह में निर्यात का आंकड़ा 63.05 अरब डॉलर रहा था।’’

मई, 2022 में पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 91.6 प्रतिशत उछलकर 18.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इस दौरान कोयला, कोक और ब्रिकेट्स का आयात बढ़कर 5.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले साल के समान महीने में दो अरब डॉलर रहा था।

समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात बढ़कर 5.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो मई, 2021 में 67.7 करोड़ डॉलर रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).