एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अप्रैल में निर्यात उछलकर 30.21 अरब डालर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का निर्यात कारोबार अप्रैल माह में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 अरब डालर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह में 10.17 अरब डालर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | अप्रैल में निर्यात उछलकर 30.21 अरब डालर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर

नयी दिल्ली, दो मई देश का निर्यात कारोबार अप्रैल माह में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 अरब डालर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह में 10.17 अरब डालर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इस दौरान आयात भी दो गुना से अधिक बढ़कर 45.45 अरब डालर पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले अप्रैल महीने में 17.09 अरब डालर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत अप्रैल माह में शुद्ध रूप से आयातक रहा है और महीने का व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 के व्यापार घाटे के आंकड़े 6.92 अरब डालर के मुकाबले दोगुने से अधिक है।’’

पिछले साल कोविड- 19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से निर्यात कारोबार में 60.28 प्रतिशत की तीव्र गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं इस साल मार्च में निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ़कर 34.45 अरब डालर पर पहुंच गया।

अप्रैल 2021 में तेल आयात 10.8 अरब डालर का रहा जो कि एक साल पहले इसी माह में 4.65 अरब डालर रहा था।

अप्रैल माह में जिन वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक रुख रहा उनमें रत्न एवं आभूषण, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रानिक सामान, तेल खल, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पापद, समुद्री उत्पाद और रसायन शामिल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).