जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह में निर्यात 17.84 प्रतिशत घटा: वाणिज्य सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निर्यात में चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह (अप्रैल-नवंबर) में 17.84 प्रतिशत की गिरावट रही है। इस दौरान आयात भी 33.56 प्रतिशत घटा है। वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर देश के निर्यात में चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह (अप्रैल-नवंबर) में 17.84 प्रतिशत की गिरावट रही है। इस दौरान आयात भी 33.56 प्रतिशत घटा है। वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान व्यापार घाटा भी नीचे आया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

वाणिज्य सचिव ने व्यापार बोर्ड (बीओटी) की बैठक में कहा, ‘‘2020-21 में अप्रैल से नवंबर के दौरान निर्यात 17.84 प्रतिशत घटा है। यदि हम रत्न एवं आभूषण तथा पेट्रोलियम को अलग कर दें, तो यह गिरावट कम रही है। ऐसे क्षेत्र जहां आर्थिक गतिविधियां मूल्धवर्धन की दृष्टि से अर्थपूर्ण रही हैं, उनमें गिरावट कम है।’’

सचिव ने कहा कि वित्त वर्ष के पहले आठ माह में फार्मा क्षेत्र का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस क्षेत्र का निर्यात 15 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा चावल का निर्यात 39 प्रतिशत और लौह अयस्क का 62 प्रतिशत बढ़ा है।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आगे चलकर इस बात की काफी संभावना है कि हम 2025 तक 1,000 अरब डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘देश काफी तेज सुधार के दौर में है। उद्योगों की जुझारू क्षमता बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला भारत की ओर देख रही है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग उन क्षेत्रों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें समर्थन प्रदान कर रहे हैं, जिनमें भारत लाभ की स्थिति मे है।

गोयल ने कहा कि हमने 24 ऐसे उद्योगों की पहचान की है, जिनके बारे में हमारा मानना है कि हम 20 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक विनिर्माण जोड़ सकते हैं। ‘‘मैं राज्यों से अपील करना चाहूंगा कि वे केंद्र सरकार के प्रयासों को जमीन पर उतारने में सहायक बनें।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी