एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कराची में पाकिस्तान चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर विस्फोट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कराची में निर्वाचन आयोग के प्रांतीय कार्यालय के समीप मिले विस्फोटक से भरे एक बैग में छोटा-सा धमाका हुआ।

विदेश की खबरें | कराची में पाकिस्तान चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर विस्फोट
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, तीन फरवरी पाकिस्तान के कराची में निर्वाचन आयोग के प्रांतीय कार्यालय के समीप मिले विस्फोटक से भरे एक बैग में छोटा-सा धमाका हुआ।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के प्रांतीय कार्यालय की पार्किंग में एक बैग मिला, जिसके बाद उसे कूड़े में फेंक दिया गया और उसमें छोटा-सा धमाका हुआ। बैग में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) था।

पुलिस उपमहानिरीक्षक सैयद असद रजा ने बताया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के प्रांतीय मुख्यालय के पार्किंग क्षेत्र में एक प्लास्टिक बैग में विस्फोटक/बम रखा हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘बैग में एक ‘टाइमर’ के साथ आईईडी रखा था और इसे रात नौ बजे से 10 बजे के बीच विस्फोट के लिए तैयार किया गया था लेकिन पार्किंग की सफाई कर रहे एक कर्मचारी ने बैग देखा और उसे इमारत के बाहर कूड़े में फेंक दिया।’’

उन्होंने बताया कि जब बैग को फेंका गया तो उसमें छोटा-सा धमाका हुआ लेकिन 400 ग्राम वजनी बम फटा नहीं।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ईसीपी का कार्यालय निशाने पर था और अगर बम में पार्किंग स्थल के भीतर विस्फोट होता तो इससे काफी नुकसान पहुंच सकता था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).