देश की खबरें | असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास धमाका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के जोरहाट जिले में बृहस्पतिवार रात सैन्य स्टेशन के पास ‘‘हल्की तीव्रता का एक विस्फोट’’ हुआ। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जोरहाट, 14 दिसंबर असम के जोरहाट जिले में बृहस्पतिवार रात सैन्य स्टेशन के पास ‘‘हल्की तीव्रता का एक विस्फोट’’ हुआ। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना में फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अधिकारी ने कहा कि घटना के विवरण की प्रतीक्षा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे शहर के लिचुबारी इलाके में सैन्य स्टेशन के द्वार के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई।
जिला आयुक्त पुलक महंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और फिलहाल सैन्य स्टेशन के अंदर हैं।
पुलिस के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे शहर में गश्त बढ़ा दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Pakistan Semi-Final Scenario After New Zealand's Defeat: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा, अब श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी
England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, गेंविल जैक्स ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें ENG बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
India vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
Lucknow Super Giants New Jersey For IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लॉन्च की नई जर्सी, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और मोहम्मद शमी नए रेड-ब्लू किट में आए नजर (Watch Video)
\