विदेश की खबरें | तुर्की की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 56 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गवर्नर केटिन ओक्टाय काल्डीरिम ने सरकारी अनादोलू एजेंसी को बताया कि सकार्या प्रांत के हेनदेक शहर के बाहर स्थित कारखाने में करीब 150 मजदूर थे।
गवर्नर केटिन ओक्टाय काल्डीरिम ने सरकारी अनादोलू एजेंसी को बताया कि सकार्या प्रांत के हेनदेक शहर के बाहर स्थित कारखाने में करीब 150 मजदूर थे।
उन्होंने ट्विटर पर बताया कि इनमें से कम से कम 56 को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी की जान नहीं गयी।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.
खबरों के अनुसार, तीन मजदूरों की हालत गंभीर है।
आवासीय इलाकों से दूर स्थित कारखाने में हालात को काबू में करने के लिए अनेक दमकलकर्मियों और एंबुलेंसों को भेजा गया। हालांकि विस्फोट जारी रहे और आग को काबू में करने के प्रयास बाधित हुए।
विस्फोट होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
हेबरतुर्क टेलीविजन ने कहा कि अधिकारियों ने फैक्टी की ओर जाने वााले रास्तों को रोक दिया। मजदूरों के परिजन उनका हाल जानने मौके पर पहुंच गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)