एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) विस्फोट में तीन बच्चों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट, चार घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, पांच दिसंबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) विस्फोट में तीन बच्चों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए।

जियो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि विस्फोट प्रांतीय राजधानी पेशावर में एक स्कूल के पास सुबह करीब नौ बजकर दस मिनट पर हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट में सड़क के किनारे एक ‘सीमेंटेड ब्लॉक’ में रखे गए कम से कम चार किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

डॉन अखबार ने वारसाक के पुलिस अधीक्षक अरशद खान के हवाले से कहा कि विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सात से दस साल की उम्र के घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रिपोर्ट में पेशावर लेडी रीडिंग अस्पताल के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि दो बच्चों की हालत गंभीर है।

खान ने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

उनके हवाले से कहा गया, “विस्फोट में जबरन वसूली गिरोह की संलिप्तता पर भी विचार किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना जल्दबाजी होगी कि निशाना कौन था।’’

'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज' (पीआईसीएसएस) थिंक टैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत नवंबर में आतंकवादी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित था, जिसमें 54 मौतों और 81 घायलों के साथ 51 हमले दर्ज किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).