देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ का अधिकारी शहीद, नौ कमांडो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक कमांडेंट शहीद हो गए तथा नौ अन्य कमांडो घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 29 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक कमांडेंट शहीद हो गए तथा नौ अन्य कमांडो घायल हो गए।

सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताड़मेटला गांव के पास जंगल में नक्सलियों ने शनिवार को रात करीब नौ बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। मध्यरात्रि में वायुसेना के एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर ने घायल जवानों को वहां से निकाला।

यह भी पढ़े | MHT CET Result 2020 Declared: एमएचटी सीईटी पीसीएम और पीसीबी रिजल्ट घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर ऐसे करें चेक.

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल सीआरपीएफ की 206 वीं कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट 33 वर्षीय नितिन पी भालेराव ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया। विस्फोट में नौ अन्य कमांडो घायल हो गए।

सात जवानों का रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो जवानों का इलाज चिंतलनार के अस्पताल में हो रहा है।

यह भी पढ़े | बिहार: गया के इमामगंज इलाके में सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद किए बरामद, जांच जारी: 29 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

घायल जवान 206 वीं कोबरा बटालियन से हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ की पांच नई बटालियनों के शिविर लगाने के लिए यह दल इलाके का निरीक्षण कर रहा था और इसी दौरान आईईडी विस्फोट हो गया।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहीद भालेराव महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी थे। वह 2010 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और कोबरा बटालियन में 2019 में आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\