देश की खबरें | गुजरात में एक गोदाम में विस्फोट, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रसायन के एक गोदाम में हुए विस्फोट से इसका एक हिस्सा ढह गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, चार नवम्बर गुजरात में रसायन के एक गोदाम में हुए विस्फोट से इसका एक हिस्सा ढह गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक कम से कम 14 लोगों को मलबे से निकाला गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘मोदी वोटिंग मशीन’ और मीडिया से नहीं डरता, विचारधारा की लड़ाई में मोदी को हराऊंगा: राहुल गांधी.

उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र, पिराना-पिपलाज रोड पर यह इमारत स्थित है और आग लगने के बाद यहां विस्फोट हुआ।

दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी एम.एफ दस्तुर ने कहा, ‘‘ विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अभी तक 14 लोगों को मलबे से निकाला गया है। सभी को ‘एलजी अस्पातल’ ले जाया गया ।’’

यह भी पढ़े | Delhi: खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, अलर्ट पर पुलिस.

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए कंक्रीट के स्लैब तोड़ने पड़े, जिसके लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया।

इस बीच , सरकारी अस्पताल ने बताया कि यहां लाए गए 14 लोगों में से छह लोगों की मौत हो गई।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘ अन्य आठ का इलाज चल रहा है।’’

दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे आग लगने से विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही बचाव तथा दमकल विभाग के कम से कम 26 वाहन मौके पर भेजे गए।

पुलिस उपायुक्त अशोक मुनिया ने कहा, ‘‘ रसायन का गोदाम विस्फोट के बाद धंस गया। बचाव कार्य अब भी जारी है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

इस बीच, साथ वाली इमारत में काम करने वाले मजदूरों ने पत्रकारों को बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि गोदाम की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे छत गिर गई और उसमें काम करने वाले लोग नीचे दब गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\