जरुरी जानकारी | डीटीसी, एनबीसीसी के बीच हरि नगर, वसंत विहार में बहुमंजिला बस डिपो बनाने के लिए समझाौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि सार्वजनिक परिवहन सेवा देने वाली डीटीसी और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनबीसीसी ने दिल्ली के हरि नगर और वसंत विहार में बहुमंजिला बस डिपो बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने कहा कि इस कदम से कम लागत पर बसों को खड़ा करने के लिए अधिक जगह मिल सकेगी।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि सार्वजनिक परिवहन सेवा देने वाली डीटीसी और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनबीसीसी ने दिल्ली के हरि नगर और वसंत विहार में बहुमंजिला बस डिपो बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने कहा कि इस कदम से कम लागत पर बसों को खड़ा करने के लिए अधिक जगह मिल सकेगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को बस डिपो की प्राइम लैंड पार्सल के विकास के लिए राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) को यह काम देने का निर्णय किया गया।

यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, 'डीटीसी और एनबीसीसी ने हरि नगर और वसंत विहार

में बहुस्तरीय बस डिपो बनाने के लिए आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। देश में यह पहला ऐसा डिपो होगा जहां सभी आधुनिक सुविधाएं (विस्तृत) मौजूद होंगी। इसके बन जाने पर सीमित क्षेत्र में ही अधिक बसों की पार्किग की जा सकेगी। इससे प्रति बस पार्किंग की लागत कम होगी। '

यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.

गहलोत की उपस्थिति में परिवहन विभाग, डीटीसी और एनबीसीसी के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

गहलोत ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हमने आज अपनी परिवहन सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। डीटीसी और एनबीसीसी के बीच इस समझौते के बाद हम एक ऐसी दिशा में बढ़ गये हैं जो कि हमारी उम्मीद के मुताबिक देश का पहला बहुस्तरीय बस डिपो होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\