देश की खबरें | आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ तैयार करेंगे ‘स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल्स’ के लिए पाठ्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) ने आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों को यहां सरकारी ‘स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल्स’ (एसओएसई) के लिए रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) ने आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों को यहां सरकारी ‘स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल्स’ (एसओएसई) के लिए रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के माध्यम से, छात्रों को रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित किया जाएगा जो उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने और इससे जुड़े विविध क्षेत्रों में करियर बनाने में सक्षम बनाएगा।

शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा, “ यह महत्वपूर्ण है कि स्कूल अब नियमित विषयों के इतर पाठ्यक्रम पेश करना शुरू करें।”

उन्होंने कहा कि भविष्य में उन लोगों की जरूरत होगी जो रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मशीन अध्ययन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों में कुशल होंगे, क्योंकि निकट भविष्य में ये हर उद्योग में कामकाज के लिए जरूरी हो जाएंगे।

गुप्ता ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए, एसओएसई ने आईआईटी दिल्ली के प्रौद्योगिकी नवोन्मेष केंद्र और आई-हब फाउंडेशन फॉर कोबोटिक्ट (आईएचएफसी) को पाठ्यक्रम डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी है, जो रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के मामले में अधिक प्रगतिशील और उद्योग-प्रासंगिक होगा और इसमें मशीन इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स प्रोग्रामिंग आदि शामिल होंगे लेकिन यह इन तक समिति नहीं होगा।

गुप्ता ने बताया कि आईएचएफसी उद्योग जगत के भागीदारों और कंपनियों से उद्योग-प्रासंगिक पाठ्यक्रम बनाने के लिए सहयोग लेगा।

आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एवं परियोजना निदेशक, आईएचएफसी, एसके साहा ने कहा कि यह अहम है कि छात्र को कम उम्र से ही कुछ कौशल सिखाएं जाएं जो उन्हें आगे जाकर प्रौद्योगिकी तौर पर उन्नत उद्योग एवं विश्व का सामना करने में कुशल बनाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी