देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में कमी के बीच विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले इस सप्ताह एक लाख के पार पहुंच गए हैं लेकिन संक्रमण के नए मामलों के गिरावट रोगियों के ठीक होने की बढ़ती दर से महामारी के काबू में आने की उम्मीद बढ़ी है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले इस सप्ताह एक लाख के पार पहुंच गए हैं लेकिन संक्रमण के नए मामलों के गिरावट रोगियों के ठीक होने की बढ़ती दर से महामारी के काबू में आने की उम्मीद बढ़ी है।

दिल्ली में जांच की संख्या में खासा इजाफा हुआ है जबकि मृत्युदर में हल्की गिरावट आई है और संक्रमण के मामलों में बेतहाशा इजाफा का पहले जो पूर्वानुमान लगाया गया था, वैसी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

यह भी पढ़े | AIIMS हॉस्टल से रेजिडेंट डॉक्टर ने की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बहरहाल, विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि संकेत भले ही अच्छे हैं, लेकिन इन्हें लेकर बेफिक्र होने और गफलत बरतने की जरूरत नहीं है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह अब भी शुरुआती दिन हैं। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिये शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने, हाथों को साफ रखने तथा अन्य उपायों को जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया है।

यह भी पढ़े | CBSE Syllabus Row: सीबीएसई ने बताया क्यों और किस आधार पर कम किया गया कोर्स.

एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शामिल वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा, ''हम कह सकते हैं कि संक्रमण की जो रेखा है, वह सीधी होती प्रतीत हो रही है। हालांकि यह एक नया वायरस है जो अचानक विकराल रूप धारण कर सकता है।''

आईसीएमआर के महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग डिविजन की प्रमुख डॉक्टर समरन पांडा ने कहा, ''मामलों में कमी आना उत्साहजनक है, लेकिन अच्छा होगा कि इस रूझान के सही ढंग के विश्लेषण के लिये अगले दो सप्ताह में सामने आने वाले आकंड़ों का इंतजार किया जाए, जिसके बाद यह कहा जा सकेगा कि संक्रमण का प्रसार थम रहा है। वायरस के प्रभावी नियंत्रण के लिये, अभी जो गिरावट देखी जा रही है, वह कुछ और समय के लिये जारी रहनी चाहिये।''

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि दिल्ली में एक मार्च को कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था। तीन महीने से अधिक समय बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,051 हो गई है, जिनमें से 3,258 रोगियों की मौत हो चुकी है।

बहरहाल, 82,226 लोग ठीक हो चुके हैं। अब भी 21,567 रोगियों का इलाज चल रहा है। बीते 28 दिन में, संक्रमण से जूझ रहे लोगों की यह सबसे कम तादाद है।

दिल्ली में 23 जून के सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे। इसके तीन दिन बाद प्रतिदिन लगभग 3 हजार मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी गई।

27 जून से तीन जुलाई के बीच एक दिन में संक्रमण के औसतन 2,494 मामले सामने आए। उससे पिछले सप्ताह यह औसत 3,446 था।

इसके बाद भी संक्रमण के मामलों में गिरावट और उछाल का सिलसिला जारी रहा और चार जुलाई को संक्रमण के 2,505, पांच जुलाई को 2,244, छह जुलाई को 1,379, सात जुलाई को 2,008, आठ जुलाई को 2,033 और नौ जुलाई को 2,187 मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\