देश की खबरें | विशेषज्ञ दल ने कन्याकुमारी में समुद्र तट पर बहकर आए जहाज के कंटेनर को बरामद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के विशेषज्ञों के एक दल ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में तट पर बहकर आए लाइबेरियाई जहाज ‘एमएससी एल्सा 3’ के मलबे से एक कंटेनर बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागरकोइल (तमिलनाडु), 31 मई गुजरात के विशेषज्ञों के एक दल ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में तट पर बहकर आए लाइबेरियाई जहाज ‘एमएससी एल्सा 3’ के मलबे से एक कंटेनर बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, कंटेनर कन्याकुमारी जिले के कोलाचल से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित वानियाकुड़ी गांव के समुद्र तट पर बहकर आ गया था।

अधिकारी ने बताया कि इस कंटेनर को गुजरात से आई टीम ने तट पर खींचा, जिसमें पोरबंदर स्थित 'मरीन इंजीनियरिंग रिसोर्स सेंटर' के विशेषज्ञ और जिला मत्स्य विभाग के अधिकारी शामिल थे।

अभियान का समन्वय करने वाली कन्याकुमारी की जिलाधिकारी आर. अलगुमीना ने 30 मई को घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मत्स्य पालन विभाग और अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीम उन तटीय गांवों को साफ करने में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं, जहां 24 मई को केरल के अलप्पुझा तट के पास डूबे लाइबेरियाई कंटेनर जहाज से बहकर आए प्लास्टिक के छोटे कण जमा हो गए थे।

ये प्लास्टिक के छोटे टुकड़े 28 मई को कन्याकुमारी तट के पास एनायम्पुथंथुराई, वल्लविलई और एराविपुथंथुराई के तटीय मछली पकड़ने वाले गांवों में पाए गए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने केरल सरकार द्वारा साझा किये गए नियमों का पालन किया।

लोगों से ना घबराने की अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तटीय क्षेत्रों की सफाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज