जरुरी जानकारी | बजट में समाज कल्याण योजनाओं पर व्यय जारी रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक पुनरुद्धार अभी तक व्यापक और सतत नहीं हुआ है क्योंकि केवल सम्पन्न वर्ग को ही इसका लाभ मिला है। इसलिए 2023-24 के बजट में सामाजिक क्षेत्र में व्यय जारी रहने की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को यह बात कही।

मुंबई, 25 जनवरी आर्थिक पुनरुद्धार अभी तक व्यापक और सतत नहीं हुआ है क्योंकि केवल सम्पन्न वर्ग को ही इसका लाभ मिला है। इसलिए 2023-24 के बजट में सामाजिक क्षेत्र में व्यय जारी रहने की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को यह बात कही।

एजेंसी ने कहा कि इस सरकार के अंतिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खपत की मांग को जुझारू बनाने, अवसंरचना और विनिर्माण पर पूंजीगत व्यय बढ़ाने, कौशल विकास और उत्पादकता बढ़ाने, वित्तीय एकीकरण और जलवायु परिवर्तन पर जोर देंगी।

इसमें कहा गया है कि 2023 की पहली और दूसरी छमाही में आर्थिक प्रदर्शन में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिल सकता है जो इस बात का संकेत होगा कि निजी अंतिम खपत केवल उच्च वर्ग ही कर रहा है।

एजेंसी ने कहा, ‘‘जो जानकारी मिली उससे ऐसा लगता है कि सम्पन्न और वंचितों में खाई बढ़ गई है। पीएम-किसान और मनरेगा जैसी कई समाज कल्याण योजनाएं न केवल जारी रहेंगी बल्कि आने वाले आम बजट में उनके लिए उचित संसाधन भी आवंटित किए जाएंगे।’’

इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक जनवरी, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक 81.35 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाने की हाल में की गई घोषणा इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है।

इसमें कहा गया है कि उच्च मुद्रास्फीति और बीते कुछ वर्षों में वेतन में वास्तविक वृद्धि नहीं होने से निम्न और मध्यम आयवर्ग के लोगों की खर्च करने की क्षमता उल्लेखनीय रूप से कम हुई है। उनकी पीड़ा को कम करने में आयकर में कुछ राहत मददगार होगी और इससे खपत भी बढ़ेगी।

एजेंसी ने कहा कि आगामी बजट में पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 8.50 लाख करोड़ रुपये किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\