जरुरी जानकारी | मौजूदा स्थिति अस्थिर होने के बावजूद देश की वृद्धि क्षमता को लेकर आशान्वित: सिंघानिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेके पेपर के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हर्ष पति सिंघानिया ने बुधवार को कहा कि मौजूदा परिवेश में ‘अत्यधिक अस्थिरता और अनिश्चितता’ है। इसके बावजूद वह देश की वृद्धि क्षमता को लेकर ‘आशान्वित’ हैं।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर जेके पेपर के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हर्ष पति सिंघानिया ने बुधवार को कहा कि मौजूदा परिवेश में ‘अत्यधिक अस्थिरता और अनिश्चितता’ है। इसके बावजूद वह देश की वृद्धि क्षमता को लेकर ‘आशान्वित’ हैं।

अखिल भारतीय प्रबंध संघ (एआईएमए) के राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में सिंघानिया ने कहा कि जिंस कीमतों, मुद्रास्फीति और भू-राजनीति स्थिति अत्यधिक अस्थिर है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप घरेलू कारोबार में हैं तो भी इसका असर होना तय है।’’

सिंघानिया ने आगे कहा कि आज की दुनिया की तकनीक और जटिलता के कारण कंपनियों को एक बहुत ही अलग कुशल और विचारशील कार्यबल की आवश्यकता है।

सिंघानिया ने अगले पांच साल में भारत की वृद्धि क्षमता पर एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं आशावादी हूं।

आइमा के चेयरमैन और केविन केयर के प्रबंध निदेशक सी के रंगनाथन ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन नए अवसर भी खोल रहा है।

गनाथन ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और संघर्ष जारी है। तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं लेकिन मेरे प्रतिस्पर्धियों के लिए यह केवल एक आम समस्या है... अधिक चिंता की बात तो यह है कि तकनीकी विकास कितनी तेजी से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लगातार नई रणनीति बनाने और सभी बदलावों से खुद को अद्यतन रखने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी