जरुरी जानकारी | मौजूदा चाय नीलामी प्रणाली उत्तर भारत में महत्तम मूल्य की खोज में मददगार नहीं : उत्पादक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चाय उत्पादकों ने कहा है कि इस साल अप्रैल से उत्तर भारत में शुरू की गई नई भारत नीलामी प्रणाली चाय की महत्तम कीमतों की खोज में मदद नहीं कर रही है।

कोलकाता, 14 सितंबर चाय उत्पादकों ने कहा है कि इस साल अप्रैल से उत्तर भारत में शुरू की गई नई भारत नीलामी प्रणाली चाय की महत्तम कीमतों की खोज में मदद नहीं कर रही है।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में अप्रैल से जुलाई तक उत्तर भारत में औसत मूल्य प्राप्ति 205.10 रुपये प्रति किलोग्राम से कम थी, जबकि वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 220.74 रुपये प्रति किलोग्राम की मूल्य प्राप्ति हुई थी। यह नीलामी अंग्रेजी प्रणाली का उपयोग करके आयोजित की गई थी।

पुरानी अंग्रेजी नीलामी प्रणाली की जगह इस साल अप्रैल से कोलकाता, गुवाहाटी और सिलीगुड़ी में भारत नीलामी प्रणाली शुरू की गई थी।

कोलकाता में नीलामी मंच प्रदान करने वाले कलकत्ता टी ट्रेडर्स एसोसिएशन (सीटीटीए) के पूर्व चेयरमैन अनीश भंसाली ने कहा, ‘‘अंग्रेजी नीलामी प्रणाली उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर थी। उन्होंने कहा कि खराब मांग की स्थिति के कारण चालू वर्ष में नीलामी की कीमतें कम रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में, मुद्दा मांग और आपूर्ति के सवाल पर सिमट जाता है। इतना कहने के बाद, मुझे लगता है कि अंग्रेजी नीलामी प्रणाली को फिर से वापस लाया जाना चाहिए।’’

इस मुद्दे को शीर्ष चाय उत्पादक निकाय इंडियन टी एसोसिएशन (आईटीए) ने भी उठाया था।

आईटीए की तत्कालीन अध्यक्ष नयनतारा पाल चौधरी ने बताया था कि भारत नीलामी का उचित मूल्य खोज में सहायता के लिए वांछित प्रभाव नहीं पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\