जरुरी जानकारी | इक्सिगो, सहजानंद मेडिकल, केवेंटर एग्रो को आईपीओ लाने के लिए मिली सेबी की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्रा मंच इक्सिगो का संचालन करने वाली ले ट्रेवेन्यूस टेक्नोलॉजी लिमिटेड को अपने शुरुआती शेयर बिक्री के जरिए 1,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर यात्रा मंच इक्सिगो का संचालन करने वाली ले ट्रेवेन्यूस टेक्नोलॉजी लिमिटेड को अपने शुरुआती शेयर बिक्री के जरिए 1,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

इसके अलावा हृदय संबंधी उपकरण स्टंट बनाने वाली कंपनी सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज और खाद्य एवं पेय पदार्थ कंपनी केवेंटर एग्रो को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंजूरी दे दी है।

बाजार नियामक के सोमवार को जारी ताजा जानकारी के अनुसार इन तीन कंपनियों ने अगस्त और सितंबर के बीच आईपीओ के लिए शुरूआती दस्तावेज दाखिल किये थे।

सेबी ने 16-17 दिसंबर के दौरान इन कंपनियों को आईपीओ के लिए अवलोकन पत्र दिया था। अवलोकन पत्र जारी करने का मतलब आईपीओ के लिए मंजूरी देना होता है।

सेबी के समक्ष दाखिल दस्तावेजों के अनुसार ले ट्रेवेन्यूस टेक्नोलॉजी के आईपीओ में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 750 करोड़ रुपये के शेयरों को जारी किया जाएगा। कंपनी के निर्गम में 850 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

वही सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज अपने आईपीओ में 410.33 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने के साथ शेयरधारकों के 1,089.67 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी।

इसके अलावा केवेंटर एग्रो के आईपीओ में 350 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करना और मंडला स्वेड एसपीवी द्वारा 10,767,664 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी