एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अधिशासी अधिकारी 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने सोमवार को भीलवाड़ा के आसीन्द नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को परिवादी से 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | अधिशासी अधिकारी 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, सात मार्च भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने सोमवार को भीलवाड़ा के आसीन्द नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को परिवादी से 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने एक बयान में बताया कि आरोपी अधिशासी अधिकारी ने परिवादी के भूखंड पर भवन निर्माण की स्वीकृति देने की एवज में एक लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद आसीन्द नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आरोपी पिंटू लाल जाट को परिवादी से 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विभाग के एक अन्य दल ने भीलवाड़ा के बदनोर थाने के हेड कांस्टेबल कैलाश चंद को परिवादी द्वारा दर्ज प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की एवज में तीन हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोपी हेड कांस्टेबल परिवादी से पहले पांच हजार रुपये तथा शिकायत के सत्यापन के दौरान एक हजार रुपये की रिश्वत राशि वसूल चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).