देश की खबरें | आबकारी नीति: दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल ने अपने खिलाफ आरोप को ‘झूठ’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को मंगलवार को ‘‘निराधार’’ करार दिया।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को मंगलवार को ‘‘निराधार’’ करार दिया।

बैजल ने एक कड़े बयान में कहा कि सिसोदिया द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप "अपनी खाल बचाने के लिए एक हताश आदमी" द्वारा किया जा रहा प्रयास है।

सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार का आबकारी विभाग भी है।

उन्होंने पिछले शनिवार को बैजल पर आबकारी नीति पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया था।

दिल्ली सरकार द्वारा संबंधित आबकारी नीति लाए जाने के समय बैजल उपराज्यपाल थे।

सिसोदिया कहा था कि बैजल के फैसले से कुछ लाइसेंसधारियों को ‘‘लाभ’’ हुआ जबकि दिल्ली सरकार को हजारों करोड़ रुपये का ‘‘नुकसान’’ हुआ।

बैजल ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कहा, "श्री सिसोदिया अपने और अपने सहयोगियों के कृत्यों तथा गलतियों के लिए कुछ बहाना खोजने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप कुछ और नहीं, बल्कि एक हताश आदमी द्वारा अपनी खाल बचाने के लिए कहा जा रहा झूठ है।"

दिल्ली सरकार और इसके आबकारी मंत्री के दावों को खारिज करते हुए बैजल ने कहा कि रिकॉर्ड खुद बोलेगा और जांच के बाद सच सामने आएगा।

मौजूदा उपराज्यपाल वीके सक्सेना पहले ही आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके हैं और उन्होंने कई आबकारी अधिकारियों के निलंबन को भी मंजूरी दी है।

दिल्ली सरकार नयी आबकारी नीति को पहले ही वापस ले चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज