देश की खबरें | आबकारी नीति: दिल्ली भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, सिसोदिया के इस्तीफे की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से लागू नयी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के निकट विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से लागू नयी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के निकट विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार शराब कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए ''बड़े पैमाने पर'' भ्रष्टाचार में शामिल है।

उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने हाल ही में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों को लेकर आबकारी नीति 2021-22 की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी।

सक्सेना द्वारा अनुशंसित जांच दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा इस महीने की शुरुआत में सौंपी गयी रिपोर्ट के आधार पर की गयी है। सिसोदिया दिल्ली की आप सरकार में आबकारी मंत्री भी हैं।

गुप्ता ने दावा किया, ''केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में शराब लाइसेंसधारकों को पहले 2.5 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था, जिसे शराब माफियाओं को 10 फीसदी के सीधे लाभ के लिए बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया था।''

उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानों को अनुमति देकर सरकार ने सभी नैतिक नियमों और नियमों का उल्लंघन किया है।

विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आबकारी नीति के संचालन में हज़ारों करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाते हुए सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की।

आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सिसोदिया का बचाव करते हुए कहा था कि वह एक ''कट्टर ईमानदार व्यक्ति'' हैं और दावा किया था कि उन्हें किसी फर्जी मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\