देश की खबरें | आबकारी नीति मामला: दिल्ली की अदालत ने कारोबारी पिल्लई को ईडी की हिरासत में भेजा, ढल को जेल भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 13 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया, जबकि शराब कारोबारी अमनदीप ढल को 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नयी दिल्ली, सात मार्च दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 13 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया, जबकि शराब कारोबारी अमनदीप ढल को 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने पिल्लई को अदालत में पेश किया और कहा कि व्यापक साजिश के खुलासे और धन की आवाजाही का पता लगाने के लिए उन्हें हिरासत में लेने की जरूरत है। इस पर विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने पिल्लई को एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

एजेंसी ने यह भी कहा कि पिल्लई भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता का घनिष्ठ सहयोगी है। एजेंसी ने कहा कि पिल्लई का आमना-सामना इस मामले के अन्य आरोपियों से कराए जाने की जरूरत है।

ईडी अधिकारियों ने इस मामले में दिनभर की पूछताछ के बाद पिल्लई को सोमवार की रात को गिरफ्तार किया था।

ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ढल को उनकी पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

ब्रिंडको विभिन्न प्रकार के ब्रांड की शराब और संबंधित पेय पदार्थों की एक प्रमुख आयातक और वितरक है। ईडी की ओर से दर्ज किया गया गया धन शोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी पर आधारित है, जिसके तहत गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिलहाल 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।

सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता विजय नायर, मनोज राय, ढल और समीर महंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और इसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\