एजेंसी न्यूज

Excise Policy: भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की चुनौती दी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दिल्ली आबकारी नीति के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिर से निशाना साधा और उनसे जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की मांग के अनुसार ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ कराकर अपनी ‘‘ईमानदारी’’ साबित करने को कहा.

Excise Policy: भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की चुनौती दी
बीजेपी (प्रतिकत्कम तस्वीर )

नयी दिल्ली, 13 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दिल्ली आबकारी नीति के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिर से निशाना साधा और उनसे जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की मांग के अनुसार ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ कराकर अपनी ‘‘ईमानदारी’’ साबित करने को कहा.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कथित घोटाले के मुद्दे पर केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित ‘‘लुटेरा’’ फिल्म पिछले आठ वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में चल रही है. वर्ष 2013 में आई रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘लुटेरा’ का जिक्र करते हुए पार्टी ने ट्विटर पर एक पोस्टर भी साझा किया जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ‘लुटेरा’ के रूप में दिखाया गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: मुंबई में 32 करोड़ का 61 किलो सोना जब्त, 7 यात्री गिरफ्तार

एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा को चंद्रशेखर को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए क्योंकि वह उसी पार्टी की बोल रहा है. जिसके बाद पूनावाला का यह बयान आया है. पूनावाला ने कहा, ‘‘केजरीवाल के पास अपने मंत्रियों सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के साथ टेलीविजन पर सीधे प्रसारण में लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने और चंद्रशेखर के दावों को गलत साबित करने का अच्छा मौका है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).