देश की खबरें | आय से अधिक संपत्ति और रिश्वतखोरी मामले में पूर्व ईपीएफओ अधिकारी की 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने कथित आय से अधिक संपत्ति रखने और रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत मध्य प्रदेश के एक पूर्व ईपीएफओ अधिकारी और उसके परिवार की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने कथित आय से अधिक संपत्ति रखने और रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत मध्य प्रदेश के एक पूर्व ईपीएफओ अधिकारी और उसके परिवार की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अधिकारी श्यामलाल अखंड के खिलाफ मंगलवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया।

ईडी ने दावा किया कि वर्ष 2009 से 2019 की जांच अवधि के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के प्रवर्तन अधिकारी के रूप में अखंड ने अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अवैध रूप से अर्जित करने के लिए अपने आधिकारिक पद का "दुरुपयोग" किया।

ईडी के अनुसार जांच में पाया गया कि वह "भ्रष्ट" गतिविधियों में लिप्त था जिसमें "रिश्वत" मांगना और लेना भी शामिल था तथा उसने "अपराध से प्राप्त धन" का उपयोग अपने और अपनी पत्नी तथा बेटे के नाम पर अचल संपत्तियां अर्जित करने में किया।

कुर्क की गई संपत्तियों में उज्जैन जिले के नलवा गांव में एक कृषि भूमि शामिल है (जो संयुक्त रूप से उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर है) और इंदौर जिले के जख्या गांव में एमराल्ड सिटी में एक आवासीय भूखंड भी शामिल है जो अखंड के नाम पर पंजीकृत है।

ईडी के अनुसार इन संपत्तियों का मूल्य 50.80 लाख रुपये है।

अधिकारी के खिलाफ धन शोधन का मामला सीबीआई द्वारा अखंड के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बना है। इसमें एक प्राथमिकी रिश्वत लेने के लिए और दूसरी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के लिए दर्ज की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी