देश की खबरें | सगाई कार्यक्रम में 2000 से अधिक व्यक्तियों के जुटने पर गुजरात के पूर्व मंत्री गिरफ्तार किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पूर्व मंत्री कांतिभाई गामित की पोती के सगाई समारोह में 2000 से अधिक व्यक्तियों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद उन्हें, उनके बेटे एवं 16 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सोनगढ़ (गुजरात), दो दिसंबर गुजरात के पूर्व मंत्री कांतिभाई गामित की पोती के सगाई समारोह में 2000 से अधिक व्यक्तियों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद उन्हें, उनके बेटे एवं 16 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों में एक पुलिस इंस्पेक्टर भी है जिन्हें कर्तव्य पालन में कथित लापरवाही को लेकर गिरफ्तार करने से पहले निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Diya Kumari Corona Positive: राजस्थान के राजसमंद से BJP सांसद दीया कुमार कोरोना से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी.

सूरत-तापी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस पांडिया राजकुमार ने बताया कि तापी जिले में सोनगढ़ तालुका के दोसवाडा गांव में 30 नवंबर को सगाई समारोह हुआ था और इस संबंध में एक दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

राजकुमार ने सूरत में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पूर्व भाजपा विधायक गामित, उनके बेटे जितेंद्र गामित और 16 अन्य को महामारी के बीच इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने और बहुत सारे लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3,271 नए केस: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ वीडियो में 2000 से अधिक लोग एक दूसरे से दूरी बनाये बनाये बगैर और बिना मास्क लगाये कार्यक्रम में देखे जा सकते हैं। आज तापी पुलिस ने गामित, उनके बेटे और 16 अन्य को गिरफ्तार किया।’’

तापी जिला पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार उनपर भादंसं, महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान