देश की खबरें | गोवा के पूर्व परिवहन मंत्री पांडुरंग राउत का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के पूर्व परिवहन मंत्री पांडुरंग राउत का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पणजी, तीन अक्टूबर गोवा के पूर्व परिवहन मंत्री पांडुरंग राउत का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
राउत 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उत्तरी गोवा के बिचोलिम स्थित अपने आवास पर सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
बिचोलिम के पूर्व विधायक 2017 में गोवा प्रजा पार्टी का गठन करने तक महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के एक सक्रिय सदस्य थे। एमजीपी की टिकट पर 1989 में वह पहली बार बिचोलिम से विधायक चुने गए। 1999 में उन्होंने इसी सीट से एक बार फिर चुनाव जीता था।
फरवरी 1991 से अप्रैल 1994 के बीच मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ गोवा के पूर्व मंत्री पांडुरंग राउत के निधन की खबर सुन दुखी हूं। गोवा के विकास में उनके योगदान और लोगों के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ओम शांति ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)