देश की खबरें | सब ठीक चल रहा, उम्मीद है कि मामला सुलझ जाएगा : पीएमके संस्थापक एस. रामदास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) संस्थापक डॉ. एस रामदास ने अपने बेटे डॉ. अंबुमणि रामदास के साथ नेतृत्व को लेकर खींचतान के बीच सोमवार को कहा कि सब ठीक चल रहा है और उम्मीद है कि मामला सुलझ जाएगा।

चेन्नई, नौ जून पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) संस्थापक डॉ. एस रामदास ने अपने बेटे डॉ. अंबुमणि रामदास के साथ नेतृत्व को लेकर खींचतान के बीच सोमवार को कहा कि सब ठीक चल रहा है और उम्मीद है कि मामला सुलझ जाएगा।

एस रामदास (85) ने यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एक अस्पष्ट टिप्पणी में यह भी कहा कि वह मीडिया को ‘‘अलविदा कह रहे हैं।’’

मीडिया जहां यह जानने के लिए उत्सुक है कि पीएमके में क्या हो रहा है, वहीं उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों को वह नहीं बता सकते जो वे जानना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सब ठीक चल रहा है। इसलिए समाधान निकलेगा। और जब ऐसा होगा, तो आप इससे अनजान नहीं रहेंगे। वह समाधान इस पार्टी और देश के लिए अच्छा रहेगा।’’

पीएमके संस्थापक ने कहा, ‘‘तब तक धैर्य रखने का अनुरोध करते हुए मैं आपसे विदा लेता हूं।’’

उन्होंने दोबारा कहा, ‘‘मैं आपसे विदा लेता हूं।’’

भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अपनी पूर्व की टिप्पणियों और अपने रुख पर कायम रहने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अभी कुछ नहीं कह सकते।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके रिश्तेदार और मार्गदर्शक की तरह हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके कल्याण और प्रगति के लिए कुछ भी करूंगा।’’

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान पीएमके, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) का हिस्सा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका