देश की खबरें | हमारी तरफ से कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक ‘’आक्रामक’’ बनाता है :अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि समय आ गया है जब केंद्र चीन के मामले में कड़े कदम उठाए क्योंकि ‘‘हमारी कमजोरी का हर संकेत’’ चीन की प्रतिक्रिया को और ‘आक्रामक’ बनाता है।

जियो

चंडीगढ़, 16 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि समय आ गया है जब केंद्र चीन के मामले में कड़े कदम उठाए क्योंकि ‘‘हमारी कमजोरी का हर संकेत’’ चीन की प्रतिक्रिया को और ‘आक्रामक’ बनाता है।

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में सेना के एक अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री का बयान आया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 516 नए मरीज पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘गलवान घाटी में जो हो रहा है, वह चीन के उल्लंघनों का विस्तार है। अब समय आ गया है कि देश इन अतिक्रमणों के खिलाफ खड़ा हो। हमारे जवान खेल का हिस्सा नहीं हैं कि हर कुछ दिन में सीमाओं की रक्षा करते हुए हमारे अधिकारी और जवान हताहत हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समय आ गया है कि भारत सरकार कुछ कड़े कदम उठाये। हमारी तरफ से कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और आक्रामक बनाता है। मैं बहादुर शहीदों को देशवासियों के साथ श्रद्धांजलि देता हूं। देश दुख की इस घड़ी में आपके साथ खड़ा है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का ठेका चीनी कंपनी STEC को देने का विरोध हुआ तेज, आरएसएस के सहयोगी ने भी जताई आपत्ति.

सेना ने कहा कि भारत ने हिंसक टकराव में अपने एक अधिकारी और दो जवानों को खो दिया, वहीं चीन की तरफ भी लोग हताहत हुए हैं।

अभी यह पता नहीं चल सका है कि चीन की तरफ कितने लोग हताहत हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड