जरुरी जानकारी | एवरस्टोन ने माडर्न फूड्स कंपनी इतालवी बेकरी कंपनी समूह बिम्बो को बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्राइवेट इक्विटी निवेशक कंपनी एवरस्टोन कैपिटल ने ब्रेड और बेकरी उत्पाद कंपनी मॉडर्न फूड्स को इतालवी बेकरी कंपनी समूह ग्रुपो बिम्बो को बेच दिया है। इस सौदे का ब्योरा नहीं दिया गया है।

मुंबई, 24 फरवरी प्राइवेट इक्विटी निवेशक कंपनी एवरस्टोन कैपिटल ने ब्रेड और बेकरी उत्पाद कंपनी मॉडर्न फूड्स को इतालवी बेकरी कंपनी समूह ग्रुपो बिम्बो को बेच दिया है। इस सौदे का ब्योरा नहीं दिया गया है।

एवरस्टोन कैपिटल ने मॉडर्न फूड्स को वर्ष 2016 के शुरु में हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था।

एवरस्टोन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने मॉडर्न फूड एंटरप्राइजेज को इतालवी ग्रुपो बिम्बो की कंपनी की अनुषंगी कंपनी, रेडी रोटी इंडिया को बेच दिया है।

माडर्न फूड्स को अभी तक एवरस्टोन कैपिटल की अनुषंगी कंपनी एवरफूड्स एशिया चला रही थी।

ग्रुपो बिम्बो दुनिया की सबसे बड़ी बेकरी उत्पाद कंपनी है, जो भारत सहित 33 देशों में परिचालन कर रही है, और इसके पास 13,000 से अधिक उत्पादों और 100 से अधिक ब्रांडों के विविध पोर्टफोलियो हैं।

एवरफूड्स ने अप्रैल 2016 में हिंदुस्तान यूनिलीवर से मॉडर्न फूड्स का अधिग्रहण किया और जून 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर इस ब्रांड को फिर से पेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\