जरुरी जानकारी | एवेरेडी इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में तीन गुना बढ़कर 57 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैटरी और फ्लैशलाइट बनाने वाली कंपनी एवेरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में तीन गुना से अधिक बढ़कर 57.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर बैटरी और फ्लैशलाइट बनाने वाली कंपनी एवेरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में तीन गुना से अधिक बढ़कर 57.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि साल भर पहले की इसी तिमाही में उसे 18.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने कहा कि परिचालन की कम लागत तथा सकल बचत में सुधार होने से उसका लाभ बढ़ा है।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन से प्राप्त राजस्व साल भर पहले के 348.40 करोड़ रुपये से 6.95 प्रतिशत बढ़कर 372.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने कहा, ‘‘इस तिमाही के कारोबार ने पिछली तिमाही के नुकसान की कुछ भरपाई की है। बैटरी व फ्लैशलाइट श्रेणियों में बेहतर कारोबार से मदद मिली। पहली तिमाही के खराब प्रदर्शन से लाइटिंग व उपकरण श्रेणियों ने भी कुछ सुधार किया। हालांकि, साल भर पहले की तुलना में इन श्रेणियों का प्रदर्शन अभी भी कमतर है।’’

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

कंपनी ने बताया कि इस दौरान कुल व्यय साल भर पहले की तुलना में 7.37 प्रतिशत कम होकर 318.37 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने आने वाले समय के लिये कहा कि बैटरी व फ्लैशलाइट की मुख्य श्रेणियों में अच्छी मांग बनी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\