देश की खबरें | कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी, जितनी ‘बागी’ विधायकों को दी जा रही : आदित्य ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर सवाल उठाए।

मुंबई, तीन जुलाई शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर सवाल उठाए।

शिंदे के समर्थक बागी विधायक रविवार को विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान भवन परिसर पहुंचे।

आदित्य ने कहा, “कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी। हमने मुंबई में ऐसी सुरक्षा पहले कभी नहीं देखी। आप क्यों डरे हुए हैं? क्या कोई भाग जाएगा? इतना डर क्यों है?”

पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों के दौरान जिंदा पकड़ा गया था और पुणे की येरवदा जेल में उसे फांसी दी गई थी।

महाराष्ट्र में चार दिन पहले बनी शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा की गठबंधन सरकार को चार जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास मत का सामना करना है।

शिंदे को समर्थन देने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में रखा गया है, जो विधान भवन के पास स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी