खेल की खबरें | जायसवाल की आक्रामक अर्धशतकीय पारी के बाद भी तमिलनाडु ने मुंबई को ड्रॉ पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में नाबाद 66) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी के बाद भी मुंबई की टीम तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच को जीतने से शुक्रवार को यहां 74 रन से दूर रह गयी।
मुंबई, छह जनवरी मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में नाबाद 66) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी के बाद भी मुंबई की टीम तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच को जीतने से शुक्रवार को यहां 74 रन से दूर रह गयी।
जीत के लिए 212 रन का पीछा करते हुए मुंबई ने जब 24.2 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाये थे तब दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ करने पर सहमति जता दी।
इससे पहले तमिलनाडु ने बीते दिन के स्कोर चार विकेट पर 380 रन से आगे खेलते हुए दो सत्र में बल्लेबाजी की और 168 रन जोड़कर टीम पूरी टीम आउट हो गयी।
तमिलनाडु के लिए प्रदोष रंजन ने नाबाद 107 रन बनाये जबकि विजय शंकर ने 174 गेंद की पारी में 103 रन का योगदान दिया।
जीत के लिए एक सत्र में 212 रन का पीछा करते हुए मुंबई को पृथ्वी साव (15) और जायसवाल ने तेज शुरुआत दिलायी। एल विग्नेश ने हालांकि जायसवाल को आउट कर तमिलनाडु को पहली सफलता दिलायी।
अरमान जाफर (29) ने इसके बाद जायसवाल का अच्छा साथ दिया लेकिन जाफर और कप्तान अजिंक्य रहाणे (11 रन) के पांच ओवर के अंदर आउट हो जाने के बाद टीम ने मैच ड्रॉ कराना सही समझा।
ग्रुप के अन्य मैच में आंध्र ने हैदराबाद को 154 रन से हराया जबकि असम और महाराष्ट्र का मैच ड्रॉ रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

