एजेंसी न्यूज

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से शुरू होगा

प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव को लिखे पत्र में कहा है कि 2020 की बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच मई से शुरू करने का निर्णय किया गया है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से शुरू होगा
जमात

प्रयागराज, एक मई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच मई से शुरू करने का निर्णय किया गया है।

प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव को लिखे पत्र में कहा है कि 2020 की बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच मई से शुरू करने का निर्णय किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च में संपन्न हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल करीब 56 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इन परीक्षाओं की लगभग तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाना है।

नीना श्रीवास्तव के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 मई, 2020 तक पूरा कराया जाएगा जिससे शैक्षणिक सत्र नियमित करने में मदद मिल सके। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर ऐसे व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा जिनका मूल्यांकन कार्य से कोई लेनादेना नहीं है।

इसके अलावा, मूल्यांकन कार्य क्रियाशील सीसीटीवी कैमरों के सामने ही संपादित कराया जाएगा। इस दौरान मूल्यांकन केंद्र पर किसी भी परीक्षक या कर्मचारी को मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।

पत्र के मुताबिक, मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए निश्चित दूरी और सुरक्षा के अन्य दिशानिर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).