एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | यूरोपीय संघ ने अमेरिकी सामान पर शुल्क लगाने की योजना को आगे बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संघ ने बोइंग को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिकी मदद के मुद्दे को लेकर चार अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान एवं सेवाओं पर शुल्क एवं जुर्माना लगाने की योजना पर सोमवार को आगे की चर्चा की।

जरुरी जानकारी | यूरोपीय संघ ने अमेरिकी सामान पर शुल्क लगाने की योजना को आगे बढ़ाया

ब्रसेल्स, नौ नवंबर यूरोपीय संघ ने बोइंग को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिकी मदद के मुद्दे को लेकर चार अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान एवं सेवाओं पर शुल्क एवं जुर्माना लगाने की योजना पर सोमवार को आगे की चर्चा की।

एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मंच ने पिछले महीने इस तरह का शुल्क और जुर्माना लगाने की अनुमति दी थी। उसके बाद यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर चर्चा की।

यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.

इससे पहले विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने पिछले साल यूरोपीय संघ द्वारा यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस को सब्सिडी देने के मामले में अमेरिका को यूरोपीय संघ से आयात की जाने वाली 7.5 अरब मूल्य की वस्तुओं पर जुर्माना लगाने की अनुमति दी थी। इन वस्तुओं में गौडा चीज, सिंगल माल्ट व्हिस्की और फ्रेंच वाइन भी शामिल थी।

यूरोपीय संघ आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वल्दिस डोम्बोवस्किस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एयरबस के मामले में अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ की व्यवस्था के हिसाब से शुल्क लगाए थे। अब हमारे पास बोइंग मामले में शुल्क लगाने के लिए डब्ल्यूटीओ का आदेश है। हम इसका पालन कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.

उन्होंने कहा कि हालांकि इस मामले में बातचीत के जरिए समाधान तक पहुंचने को लेकर हम तैयार हैं। हमारा प्रस्ताव वही रहेगा कि दोनों पक्ष शुल्कों को हटाए। अभी तक कई बार कहने के बावजूद अमेरिका शुल्क हटाने पर सहमत नहीं हुआ है।

यूरोपीय संघ को उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय में तनावपूर्ण रहे व्यापारिक संबंध भावी राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल में मधुर होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).