खेल की खबरें | यूरोपीय फुटबाल का कार्यक्रम अगले सप्ताह तय करेगा यूएफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूएफा ने गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक के लिये एजेंडा जारी किया जिसमें चैंपियन्स लीग के वर्तमान और अगले सत्र के कार्यक्रम तथा यूरोपीय चैंपियनशिप के प्लेऑफ और फाइनल प्रमुख हैं।

यूएफा ने गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक के लिये एजेंडा जारी किया जिसमें चैंपियन्स लीग के वर्तमान और अगले सत्र के कार्यक्रम तथा यूरोपीय चैंपियनशिप के प्लेऑफ और फाइनल प्रमुख हैं।

यूएफा चैंपियन्स लीग और यूरोपा लीग की बहाली अगस्त में किसी एक शहर में मैच आयोजित करके करना चाहता है। ये दोनों लीग मार्च से ही ठप्प पड़ी हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली गांगुली ने राज्य संघों से कहा, खाली स्टेडियमों में हो सकता है IPL.

चैंपियन्स लीग के लिये लिस्बन जबकि यूरोपा लीग के लिये फ्रैंकफर्ट प्रमुख दावेदार हैं। फाइनल मैच क्रमश: इस्ताम्बुल और पोलैंड के डांस्क में मई में होने वाले थे।

अगले सत्र की चैंपियन्स लीग के क्वालीफाईंग दौर इस सत्र के समापन से पहले शुरू होने चाहिए। ग्रुप चरण सितंबर में शुरू होता था लेकिन इस बार इसकी शुरुआत अक्टूबर में हो सकती है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट करने पर कर रहे हैं विचार.

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार यूरो 2020 शुक्रवार से रोम में शुरू होना था और उसे 12 अलग अलग देशों में खेला जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

गुरुवार को होने वाली बैठक में यूएफा यह पुष्टि करना चाहेगा कि सभी 12 शहर कम से कम चार चार मैचों का आयोजन करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\