विदेश की खबरें | यूरोपीय देशों का युद्ध में यूक्रेन को हुए नुकसान का निर्धारण करने वाली प्रणाली स्थापित करने पर जोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आइसलैंड की राजधानी रेक्जेविक में बैठक के दौरान यूक्रेन पर रूसी हमला सबसे प्रमुख मुद्दा था जहां यूरोप की परिषद (काउंसिल ऑफ यूरोप) के प्रतिनिधियों ने इस बात पर मंथन किया कि कैसे महाद्वीप के अग्रणी मानवाधिकार संगठन कीव का समर्थन कर सकते हैं।
आइसलैंड की राजधानी रेक्जेविक में बैठक के दौरान यूक्रेन पर रूसी हमला सबसे प्रमुख मुद्दा था जहां यूरोप की परिषद (काउंसिल ऑफ यूरोप) के प्रतिनिधियों ने इस बात पर मंथन किया कि कैसे महाद्वीप के अग्रणी मानवाधिकार संगठन कीव का समर्थन कर सकते हैं।
बैठक का सबसे ठोस परिणाम यह रहा है कि करीब दो दशकों में पहली बार आयोजित यूरोप की परिषद के पहले शिखर सम्मेलन में नुकसान की पंजी (रजिस्टर) तैयार की गई।
इस रजिस्टर के ‘द हेग’ में रखे जाने की उम्मीद है। यह रजिस्टर युद्ध पीड़ितें को अनुमति देगा कि वे खुद को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दें।
आक्रामकता के अपराध के खिलाफ मुकदमें में इस तरह के रजिस्टर का इस्तेमाल प्रस्तावित अधिकरण द्वारा क्षतिपूर्ति के वितरण में किया जा सकेगा। यह एक ऐसी अवधारणा है जिसका यूरोप की परिषद ने भी समर्थन किया है।
शिखर सम्मेलन में मंगलवार के अपने संबोधन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस तरह की अदालत को लेकर अपने देश की इच्छा को दोहराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)