विदेश की खबरें | ईटीआईएम के आतंकवादियों ने अफगानिस्तान छोड़ा : तालिबान ने चीन को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तालिबान ने चीन को सूचित किया है कि अशांत शिनजियांग प्रांत के ईटीआईएम आतंकवादियों ने उनके कहने पर अफगानिस्तान छोड़ दिया है।

बीजिंग, दस सितंबर तालिबान ने चीन को सूचित किया है कि अशांत शिनजियांग प्रांत के ईटीआईएम आतंकवादियों ने उनके कहने पर अफगानिस्तान छोड़ दिया है।

काबुल में सत्ता पर काबिज होने के बाद से तालिबान पर बीजिंग का काफी दबाव था कि वह ईटीआईएम आतंकवादियों के फिर से एकजुट होने पर लगाम कसे, क्योंकि अशांत प्रांत की सीमा अफगानिस्तान के साथ लगती है। चीन शिनजियांग प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) को लेकर अपनी चिंता जताता रहा है।

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ से कहा कि ईटीआईएम के कई सदस्य अफगानिस्तान छोड़ चुके हैं क्योंकि तालिबान ने उनसे कहा है कि दूसरे देशों के खिलाफ अफगानिस्तान का इस्तेमाल कोई नहीं कर सकता है।

चीन का आरोप है कि अल-कायदा से जुड़ा ईटीआईएम शिनजियांग में बड़े पैमाने पर हिंसा के लिए जिम्मेदार है। शिनजियांग में करीब एक करोड़ उईगुर मुसलमान हैं।

अमेरिका और यूरोपीय संघ आरोप लगाते रहे हैं कि चीन हजारों मुसलमानों को हिरासत केंद्रों में रखकर उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने ईटीआईएम पर से प्रतिबंध हटा लिया था, जिसे चीन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का दोहरा मापदंड बताता है।

शाहीन ने कहा कि ईटीआईएम सदस्यों को तालिबान का संदेश मिलने के बाद उन्हें नहीं लगता कि ‘‘कोई भी अफगानिस्तान के किसी भी स्थान पर’’ रहेगा, खासकर ‘‘वे लोग जो दूसरे देशों में विध्वंसक गतिविधियां चलाने की मंशा रखते हैं या जिनका विदेशी एजेंडा है।’’

उन्होंने कहा कि भविष्य में आतंकवाद निरोधक कार्य देश का रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग मिलकर चलाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\